Asia Cup 2025: सुपर 4 में इंडिया-पाकिस्तान फिर होगी आमने सामने, जीतना है तो ये करना होगा

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 अब रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है। ग्रुप स्टेज के बाद अब Super 4 की जंग शुरू हो गई है और सबसे ज़्यादा चर्चा में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर है।

भारत और पाकिस्तान का अब तक ऐसा रहा सफर

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों शुरुआती मैच जीते। वहीं पाकिस्तान ने UAE को हराकर Super 4 का टिकट हासिल कर लिया है। दोनों टीमें अब सुपर 4 में आमने-सामने होने वाली है और यही मैच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच होने वाला है जिसका इंतज़ार हर क्रिकेट फैंस को है।

हैंडशेक विवाद पर नया मोड़

भारत और पाकिस्तान मैच के बाद एक छोटा विवाद भी सुर्खियों में आया। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। बाद में ICC ने इसे “गलतफहमी” बताया और माले को शांत करने की कोशिश की थी। हालांकि, फैंस और मीडिया में ये अभी भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Group Join Now

पाकिस्तान की तैयारी

पाकिस्तानी के कप्तान सलमान अली आगा ने साफ कहा है कि टीम को मिडल ओवर्स में बल्लेबाज़ी सुधारनी होगी और गेंदबाज़ी अभी तक अच्छी रही है। लेकिन अगर बैटिंग से कम न कर पाए तो बड़े मैच को जीतना मुश्किल होने वाला है।

इंडिया को गेंदबाज़ी में करना होगा सुधार

इंडिया भले ही जीत की लय में में चल रहा है लेकिन कुछ कमियाँ साफ नज़र आईं है। डेथ ओवर्स में इंडिया की गेंदबाज़ी उतनी मज़बूत नहीं दिखी जितनी होनी चाहिए थी। हालांकि बल्लेबाजी काफी शानदार रही है।

अगर इंडिया ने डेथ ओवर्स में गेंदबाजी को सुधार लिया तो Super 4 और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों को जितना थोड़ा आसान हो जाएगा।