ENG vs SL World Cup 2023: श्रीलंका ने उड़ाई इंग्लैंड की धज्जियां, चैंपियन टीम हुई वर्ल्ड कप से बाहर

ENG vs SL World Cup 2023: वर्ल्ड की चैंपियन टीम का हुआ बुरा हाल, श्रीलंका के आगे भी नहीं टिक पाई। इंग्लैंड की टीम बहुत ही ज्यादा खराब फॉर्म में चल रही है अभी तक 5 मैच खेल चुकी है और सिर्फ 1 ही मैच जीता है। वहीं श्रीलंका की बात की जाए तो श्रीलंका ने भी 5 मैच खेले है और 2 मैच जीत लिए है अब इनके चान्सेस है कि ये सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है।

आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच में वर्ल्ड कप का 25वां मैच खेला गया जिसे श्रीलंका ने सिर्फ 25.4 ओवर में ही जीत लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी श्रीलंका के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाया। श्रीलंका के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने ही ही अच्छा परफॉर्मेंस करए हुए इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया।

श्रीलंका इस जीत के साथ वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं इंग्लैंड की टीम 9वें नंबर पर बनी हुई है। इस बार वर्ल्ड कप में टोटल 10 टीमें खेल रही है। सभी टीम ने 5-5 मैच खेल लिए है। नंबर 1 पर 10 पॉइंट के साथ इंडिया, नंबर 2 पर 8 पॉइंट के साथ साउथ अफ्रीका, नंबर 3 पर  8 पॉइंट के साथ न्यूज़ीलैंड, और नंबर 4 पर 6 पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया बनी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंग्लैंड ने 2019 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था लेकिन इस बार सेमीफाइनल तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। अगर इंग्लैंड को वर्ल्ड के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो आगे के सभी मैच जीतने होंगे। वहीं लगता है श्रीलंका की टीम इस बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है काफी अच्छी फॉर्म में चल रही है।