IPL में सबसे तेज अर्धशतक बनाने की लिस्ट में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले भी ये कारनामा कई खिलाड़ियों ने किया है। लेकिन IPL 2025 में रोमारियो भी इस लिस्ट में शामिल हो गए है। आइए जानते है सबसे तेज अर्दश्तक बनाने का रिकॉर्ड किन खिलाड़ियों के नाम है और रोमारियो शेफर्ड ने ये रिकॉर्ड कितनी गेंदों में बनाया है।
रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते है और उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों में ही अर्दश्तक जड़ दिया। उन्होंने इस अर्दश्तक में 6 छक्के और 4 चौके लगाए यानी कि ये पूरा अर्दश्तक उसने चौकों और छक्कों की मदद से ही लगाया है।
वैसे आईपीएल में सबसे तेज अर्दश्तक राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने लगाया है। यशस्वी ने अर्दश्तक सिर्फ 13 गेंदों में लगाया था। उन्होंने ये अर्दश्तक 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाया था।
पैट कमिंस भी सबसे तेज अर्दश्तक लगा चुके है। उन्होंने ये अर्दश्तक 2022 में लगाया था। उस समय पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते थे और उन्होंने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज अर्दश्तक जड़ा था।
कोलकाता के सुनील नारिन का नाम भी सबसे तेज अर्दश्तक लगाने की लिस्ट में शामिल है। सुनील ने 2017 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में अर्दश्तक लगाया था। सुनील नारिन एक ऑल राउंडर है और वो गेंदबाज़ी से कमाल करने वाले खिलाड़ी है।
केएल राहुल ने 2018 में सिर्फ 14 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्दश्तक लगाया था। उस समय केएल पंजाब की तरफ से खेलते थे और उन्होंने दिल्ली के खिलाफ ये अर्दश्तक लगाया था।