World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला गया और जिसमें इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले के सभी मैच जीते लेकिन फाइनल में टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर पाई जिस वजह से वो मैच नहीं जीत पाई।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया जोकि उनके लिए वरदान साबित हुआ। टीम इंडिया पहले बैटिंग करने आई और रोहित शर्मा ने शुरवात तो अच्छी दी लेकिन जब इंडिया के विकेट गिरने लगे तो इंडिया दबाव में आ गयी। जिसकी वजह से टीम वनडे मैच में भी टेस्ट की तरह बैटिंग करने लगी और एक बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
शुबमन गिल ने एक गलत शॉट की वजह से कैच आउट हो गए लेकिन फिर भी रोहित शर्मा तूफानी बल्लेबाजी करते रहे। उसे देखते हुए विराट भी अच्छी बल्लेबाजी करने लगे। लेकिन उस सब स्टेडियम थम गया जब मैक्सवेल की गेंद पर रोहित कैच आउट हो गए। उसके बाद श्रेयस अय्यर खेलने आये लेकिन वो भी आउट हो गए। फिर विराट और राहुल ने पारी को संभाला लेकिन वो भी दबाव में ही खेलते रहे।
विराट और राहुल ने वनडे में टेस्ट की तरह पारी खेली अगर वो थोड़ा प्रेशर से बाहर आकर खेलते तो इंडिया 280 से 300 तक स्कोर बना पाती, तो शायद वर्ल्ड कप इंडिया के नाम होता। इन दोनों खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेला है इन्हें हार की वजह तो नहीं माना जा सकता क्योंकि जब भी टीम बड़े टूर्नामेंट में खेलती है तो ऐसे परिस्थितियों में कोई भी खिलाड़ी दबाव में आ सकता है।
सर्यकुमार भी कुछ खास नहीं कर पाए और वो भी जल्दी ही आउट हो गए। वही जब इंडिया गेंदबाज़ी करने आई तो शुरू में इंडिया ने विकेट तो निकाले लेकिन उसके बाद उन्हें कोई विकेट नहीं मिले। इंडिया के गेंदबाज़ों ने अच्छी बोलिंग करी, लेकिन अगर 40-50 रन और होते तो इंडिया पक्का ये मैच जीत जाती। इसलिए वर्ल्ड कप में इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण कम स्कोर स्कोर रहा।
हार्दिक पांड्या के टीम में बाहर होने से इंडिया सिर्फ 5 बॉलर्स के साथ ही खेल रही थी। इंडिया के पास छठे बॉलर्स के रूप में कोई विकल्प नहीं था। शायद अगर इंडिया के पास छठा बॉलर भी होता तो मैच की स्तिथि कुछ और होती। लेकिन फिर भी ओवरऑल इंडिया ने बहुत अच्छा किया। लगातार 10 मैच जीतना कोई छोटी बात नहीं है। ये भी इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है।
क्रिकेट न्यूज़, पिच रिपोर्ट, परडिक्शन और लेटेस्ट अपडेट के लिए क्रिकेट प्लस व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें।
