आईपीएल: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया है। हार्दिक पांड्या अब आईपीएल 2024 में मुम्बई इंडियंस की तरफ से ही खेलते हुए ही नज़र आने वाले है। इससे पहले भी हार्दिक मुंबई के लिए ही खेलते थे और अब उसकी फिर से अपनी पुरानी टीम में वापसी हो गयी है। हार्दिक के जाने के बाद गुजरात ने नए कप्तान का एलान भी कर दिया है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस 2 बार फाइनल खेल चुकी है और 2022 की आईपीएल चैंपियन टीम भी रही है। लेकिन अब आईपीएल 2024 के लिए ट्रेड चल रही है जिसमें मुंबई ने हार्दिक पांड्या को खरीद लिया है। जैसे ही हार्दिक पांड्या गुजरात की टीम से बाहर हुए गुजरात टाइटंस ने नए कप्तान को भी चुन लिया है।
आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तान इंडिया के युवा खिलाड़ी शुबमन गिल करते हुए हुए नज़र आएंगे। शुबमन गिल की शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए गुजरात ने उन्हें टीम का भार दे दिया है। अब देखना है कि शुबमन गिल की कप्तान में गुजरात की टीम कहाँ तक पहुंचती है।

शुबमन गिल का आईपीएल करियर बहुत ही शानदार रहा है और अब तक 91 मैच में 2790 रन बनाए है जिसमें 3 शतक और 18 अर्दश्तक शामिल है। शुबमन ने 2023 आईपीएल सीजन में भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और ये तीनों शतक ऐसी साल आए है। इस सीजन में शुबमन ने 3 शतक और 4 अर्दश्तक लगाए है।
अब देखना है कि हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह शुबमन गिल भी गुजरात की टीम को उसी मुकाम तक पहुंचाते हैं। दरसल गुजरात एक नई टीम है और अभी तक सिर्फ 2 ही सीजन खेली है। लेकिन दोनों ही सीजन में हार्दिक ने गुजरात की टीम को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाए है। अब अगले सीजन में शुबमन किस तरह से कप्तानी करए नज़र आएंगे ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा।
ये भी पढ़ें:
- Barsapara Stadium Pitch Report: बरसापारा स्टेडियम पिच का कैसा है मिजाज, बल्लेबाज या फिर गेंदबाज किसका होगा जलवा
- Greenfield Stadium Pitch Report: ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच कैसी है, बल्लेबाजों की उड़ेंगी धज्जियां या फिर गेंदबाज़ों की होगी पिटाई
