Rohit-Virat की वापसी का इंतजार खत्म, 27 सितंबर को फिर साथ दिख सकती है Team India की स्टार जोड़ी

इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसका इंतजार काफी समय से था। टीम इंडिया के दो बड़े नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर वनडे क्रिकेट में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज की 27 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में आमने-सामने होंगी।

करीब दो महीने बाद लौटेंगे दोनों दिग्गज

रोहित और विराट ने इंडिया के लिए पिछला ODI मुकाबला इंग्लैंड दौरे पर खेला था। अब दोनों की करीब दो महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। सबसे खास बात यह है कि दोनों को टीम से बाहर नहीं किया गया, बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। ऐसे में 27 सितंबर को होने वाले पहले मैच पर फैंस की नजरें खास तौर पर इन दोनों खिलाड़ियों पर रहेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कप्तान होंगे शुबमन गिल

इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुबमन के हाथों में रहेगी। यानी मैदान पर एक तरफ मौजूदा ODI कप्तान गिल होंगे, तो दूसरी तरफ रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। रोहित अब कप्तान की भूमिका में नहीं होंगे, लेकिन उनकी बल्लेबाजी का अनुभव टीम के लिए काफी अहम रहेगा। वहीं विराट भी टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। ODI टीम में के एल राहुल को उप कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल, रितुराज गायकवाड़, रविन्द्र जाडेजा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े नाम भी है।

रोहित की पिछली पारी रही थी यादगार

रोहित शर्मा के लिए पिछली ODI सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी खास रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लास्ट मैच में उन्होंने 137 रन की शानदार पारी खेली थी। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी के बाद सभी की नजर इस बात पर होगी कि रोहित अपनी उस शानदार लय को आगे भी जारी रख पाते हैं या नहीं। वहीं विराट की वापसी भी फैंस के लिए किसी बड़े क्रिकेट इवेंट से कम नहीं है।

27 सितंबर को फिर बनेगा बड़ा मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला ODI 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में और 3 अक्टूबर को तीसरा ODI न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यानी इंडियन फैंस को रोहित और विराट को एक साथ देखने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। हालांकि अंतिम प्लेइंग 11 का फैसला टीम मैनेजमेंट मैच से पहले करेगा, लेकिन दोनों का स्क्वाड में होना ही फैंस के लिए बड़ी खबर है।

2027 World Cup से पहले भी अहम है सीरीज

इस सीरीज को सिर्फ तीन मैचों की घरेलू सीरीज के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। इंडिया की नजर आगे होने वाले 2027 ODI World Cup पर भी है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट की नजर रहना स्वाभाविक है।

अब नजरें 27 सितंबर पर

रोहित और विराट का नाम इंडियन क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरों में शामिल है। दोनों के फैंस काफी समय से उन्हें फिर से एक साथ ODI क्रिकेट में देखने का इंतजार कर रहे थे। तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला ODI मैच 27 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।

अगर दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है तो इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक ODI नहीं, बल्कि लंबे इंतजार के बाद अपने दो पसंदीदा सितारों को फिर साथ देखने का मौका होगा। वैसे जहां तक है ये दोनों खिलाड़ी इस सीरीज के सभी मैच खेलने वाले है क्योंकि ये सीरीज दोनों ही खिलाड़ियों के लिए बहुत ज्यादा अहम है।