Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में Suzie Bates को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना के लिए एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल सिर्फ एक मैच नहीं रहा। बल्कि बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही भारतीय स्टार बल्लेबाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो सीधे उनके लंबे T20 करियर से जुड़ा है। मंधाना ने अपनी पारी में 37 रन बनाए और इसी दौरान वह महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने न्यूज़ीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूज़ी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

सिर्फ कुछ रन और फिर बदल गया रिकॉर्ड

मैच शुरू होने से पहले सूज़ी बेट्स के नाम महिला T20I में 4,758 रन थे। लेकिन स्मृति मंधाना को उनसे आगे निकलने के लिए ज्यादा रन की जरूरत नहीं थी। बांग्लादेश के खिलाफ जैसे ही उन्होंने जरूरी रन पूरे किए तो रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। मंधाना ने यह मुकाम अपने 171वें T20I इनिंग्स में हासिल किया। वहीं सूज़ी बेट्स ने यह मुकाम 178 पारियों में हासिल किया था।

अब महिला T20I में सबसे ज्यादा रन मंधाना के नाम

बंगलादेश के खिलाफ इस पारी के बाद स्मृति मंधाना के नाम 4788 T20I रन हो गए हैं। जबकि सूज़ी बेट्स 4758 रन के साथ अब दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उनके नाम 4287 रन हैं। यानी महिला T20 क्रिकेट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत की दो दिग्गज बल्लेबाजों का नाम टॉप 3 में शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस साल Mandhana के नाम पहले भी आ चुका है एक बड़ा रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना के लिए 2026 लगातार रिकॉर्ड बनाने वाला साल साबित हो रहा है। इसी महीने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 124 रन की पारी के दौरान उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़कर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। अब एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में सूज़ी बेट्स को पीछे छोड़कर उन्होंने T20I क्रिकेट का एक और बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Shafali Verma ने रचा इतिहास, 49 गेंदों में ठोका शतक और Asian Games में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड