WPL: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा महा मुकाबला, कौन किसकी उड़ाएगा धज्जियां

WPL: महिला आईपीएल का आगाज 23 फरवरी से हो रहा है। इस लीग का पहला मैच मुम्बई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जाएगा। मुम्बई इंडियंस 2023 महिला आईपीएल की विजेता टीम है। पिछले साल मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर WPL पर कब्जा किया था। अब 2024 में दिल्ली पहले मैच में मुम्बई इंडियंस को हराकर अपना बदला लेने वाली है।

मुम्बई इंडियंस की ऐसी कौन सी धाकड़ खिलाड़ी है जो दिल्ली की हवा टाइट कर सकती है। सबसे पहले इसमें नाम आता है मुम्बई की ऑल राउंडर खिलाड़ी हेले मैथ्यूज का जोकि 2023 में पर्पल कैप रह चुकी है वही 2024 में भी बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी दोनों से ही अपना जलवा दिखाएगी। नेटली साइवर-ब्रंट भी एक ऐसी ही ऑल राउंडर है जिसने 2023 में फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने का काम किया था।

नेटली साइवर-ब्रंट बहुत अच्छी ऑल राउंडर है जो हारे हुए मैच को जीताने का दम रखती है। इसके साथ ही अमेलिया केर भी बहुत अच्छी ऑल राउंडर है जो बल्ले और गेंद से बहुत अच्छा कर सकती है। मुंबई इंडियंस के पास बहुत ऑल राउंडर है जो मैच विनिंग पारी खेल सकती है। इनके पास बॉलिंग अटैक भी बहुत मजबूत है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो पिछले साल फाइनल में इन्हें मुम्बई से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब 2024 में दिल्ली पहले ही मैच को जीतकर अपना बदला जरूर लेना चाहेगी। दिल्ली के पास शिफाली वर्मा जैसी धाकड़ बल्लेबाज है जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने का दम रखती है। दिल्ली के पास भी मुम्बई की तरह ही बेहतरीन ऑल राउंडर्स मौजूद है।

दिल्ली की एनाबेल सदरलैंड अभी बहुत अच्छी फॉर्म।में चल रही है इसने अभी साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए टेस्ट मैच में बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही तबाही मचाई थी जोकि इस मैच में भी एक मैच वीनिंग पारी खेल सकती है। दिल्ली के पास ऐलिस कैप्सी जैसी शानदार ऑल राउंडर भी है जोकि बैटिंग बॉलिंग दोनों से ही अच्छा कर सकती है। अब देखना है कि पहले ही मैच में मुंबई और दिल्ली में से कौन जीत का आगाज करेगा।

क्रिकेट न्यूज़पिच रिपोर्टपरडिक्शन और लेटेस्ट अपडेट के लिए क्रिकेट प्लस चैनल से जुड़ें।