रोहित शर्मा एक स्टार खिलाड़ी है जिसे हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है जो टीम इंडिया के साथ-साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कमान भी संभालते है। लेकिन अब रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या को दे दी गयी है जो इससे पहले गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना चुके है। अब रोहित शर्मा मुम्बई इंडियंस को छोड़कर एक नई टीम में जा सकते है और उस टीम की कप्तानी भी संभाल सकते है।
रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी है जिसे कोई भी टीम खरीद सकती है और कप्तानी दे सकती है। रोहित मुम्बई इंडियंस छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नज़र आ सकते है और उस टीम की कप्तानी भी करते हुए नज़र आ सकते है। लेकिन ऐसा 2024 में नहीं बल्कि 2025 में हो सकता है। क्योंकि चेन्नई के कप्तान महिंदर सिंह धोनी का ये अंतिम आईपीएल है।
महिंदर सिंह धोनी के सन्यास लेते ही चेन्नई सुपर किंग्स को किसी स्टार खिलाड़ी को जरूरत होगी जो उनकी टीम को धोनी की तरह ही चैंपियन बना सके। चेन्नई की टीम रोहित को खरीद सकती है और उन्हें कप्तानी तो देगी ही ये तो कंफर्म है। इस तरह से रोहित शर्मा 2025 में चेन्नई की तरफ खेलते हुए हज़र आ सकते है। रोहित शर्मा का मुम्बई इंडियंस की तरफ से ये आखरी आईपीएल हो सकता है।
