रोहित शर्मा ने क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो इंडिया ही नहीं बल्कि एशिया का कोई कप्तान नहीं कर पाया है। रोहित शर्मा एशिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए है जिन्होंने लगातर 2 ICC के टूर्नामेंट जीते है।
इंडिया के पहले कप्तान जिन्होंने 1983 में इंडिया का पहला वर्ल्ड कप जिताया था जिसके चलते कपिल देव एक महान कप्तान के रूप में जाने जाते है। वहीं एम एस धोनी ने भी 3 ICC टूर्नामेंट जीते है लेकिन वो लगातार नहीं थे। धोनी ने 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीता था, उसके बाद 2011 में ODI वर्ल्ड कप जीता था, फिर उन्होंने 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था।
वैसे तो रोहित शर्मा ने एम एस धोनी से कम ICC टूर्नामेंट जीते है लेकिन वो फिर भी धोनी से आगे निकल गए है। क्योंकि वो एशिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए है जिन्होंने लगातार अपनी टीम को 2 ICC टूर्नामेंट में जीत दिलाई है। एशिया में अब ये खास रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है।
सबसे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने लगातार 2 ICC टूर्नामेंट जीते थे। उन्होंने 1975 और 1979 में लगातार 2 वर्ल्ड कप जीते थे। अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है और वो एशिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए है जिन्होंने ये कारनामा किया है।