IND vs SA 1st ODI: इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है और इंडिया ने पहले ही मैच में शानदार जीत हासिल कर ली है। इससे पहले 3 मैच की T20 सीरीज 1-1 बराबर हो गयी थी। लेकिन अब इंडिया ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर एक बहुत बड़ी जीत को अपने नाम कर लिया है।
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच 17 दिसंबर को खेला गया जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवर में सिर्फ 116 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका की टीम इंडियन गेंदबाज़ों के आगे टिक नहीं पाई और शुरू में ही अपने विकेट गवां दिए। फिर उसके बाद टीम थोड़ा दबाव में आ गयी और उस दबाव से बाहर नहीं निकल पाई और 116 रन पर ही ढेर हो गयी।
अर्शदीप, आवेश ने साउथ अफ्रीका की धज्जियां उड़ाईं
साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को इंडिया के 2 गेंदबाजों ने ही साफ कर दिया। अर्शदीप ने विकेट की ऐसी झड़ी लगाई की साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज उनके आगे नहीं टिक पाया। अर्शदीप ने बहुत ही शानदार बॉलिंग करते हुए 10 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं आवेश खान ने भी धुंआधार बॉलिंग करते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दी। आवेश ने 8 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें 3 ओवर मेडेन भी डाले। अर्शदीप और आवेश ने ही पूरी साउथ अफ्रीका की टीम को समेट दिया।
साई, श्रेयस ने करी गेंदबाज़ों की पिटाई
इंडिया जब बलेबाजी करने आई तो 16.4 ओवर में ही 8 विकेट से मैच को जीत लिया। इंडिया का शुरू में ही एक विकेट गिर गया लेकिन उसके बाद इंडिया ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हुए इंडिया को शानदार जीत दिलाई। साई सुदर्शन को ओपीनिंग करने का मौका मिला और उसने इसका खूब फायदा उठाया। साई ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके शामिल है। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल है।
ऋतुराज ने T20 मैच में तो बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पहले वनडे मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी ही आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका लगा कि वो भी इंडिया को जल्दी आउट कर सकती है लेकिन श्रेयस अय्यर और साई सुदर्शन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्दश्तक लगाया और इंडिया को पहले ही वनडे मैच में शानदार जीत दिलाई।
क्रिकेट न्यूज़, पिच रिपोर्ट, परडिक्शन और लेटेस्ट अपडेट के लिए क्रिकेट प्लस चैनल से जुड़ें।
ये भी पढ़ें:
- CSK Ka Baap Kaun Hai: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स का बाप कौन है
- Today Match Pitch Report: आज के मैच की पिच रिपोर्ट
- अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- Adelaide Oval Pitch Report: जानिए एडिलेड ओवल पिच का मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसकी उड़ेंगी धज्जियां
