WWE SmackDown का Toronto वाला एपिसोड शुरू होने से पहले Kevin Owens ने ऐसी बात कह दी, जिसने फैंस को चौंका दिया और भावुक भी कर दिया। CM Punk के खिलाफ Undisputed WWE Championship मैच से पहले Owens ने बताया कि इस बार उनके माता-पिता उन्हें लाइव रिंग में देखने आने वाले हैं। पहली नजर में यह एक सामान्य बात लग सकती है, लेकिन इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है जो फैंस के दिल को भी छू गयी है।
17 महीने बाद आया ऐसा मौका
Kevin Owens लंबे समय तक गर्दन की गंभीर चोट की वजह रिंग से बाहर रहे। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें खुद नहीं पता था कि वह दोबारा WWE रिंग में लौट पाएंगे या नहीं।
अब 17 महीने बाद वह रिंग में सिर्फ वापसी ही नहीं कर रहे बल्कि सीधे WWE Championship के लिए CM Punk का सामना करने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि इस बार उनके माता-पिता भी Arena में मौजूद रहेंगे और ये कहते हुए वो थोड़े भावुक भी नज़र आए और यह पल उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है।
CM Punk के साथ दुश्मनी अब और ज्यादा पर्सनल हो गई
CM Punk और Kevin Owens की कहानी सिर्फ टाइटल तक सीमित नहीं है। क्योंकि पिछले SmackDown में दोनों आमने-सामने आए थे और बातचीत धीरे-धीरे निजी तानों तक पहुंच गयी थी। जिसकी वजह से दोनों ने अपने पुराने रिश्तों और करीब दो दशक पुरानी कड़वाहट की तरफ इशारा किया, जिससे की अब Toronto वाला मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है।
Toronto में मिलेगा होम क्राउड का साथ
Kevin Owens कनाडा के हैं और Toronto में होने वाला यह मुकाबला उनके घर मे ही होने वाला है। Arena में उनके समर्थन में जोरदार आवाजें सुनाई दे सकती हैं। दूसरी तरफ CM Punk बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी माने जाते हैं और दबाव में भी शांत रहने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि इस मैच का नतीजा पहले से बताना आसान नहीं है।
फैंस की नजर सिर्फ टाइटल पर नहीं
इस बार लोगों की नजर सिर्फ इस बात पर नहीं होगी कि WWE Championship किसके पास जाएगी। कई फैंस यह भी देखना चाहते हैं कि इतने लंबे संघर्ष के बाद Kevin Owens अपने परिवार के सामने यादगार जीत हासिल कर पाते हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो Toronto का यह मैच लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
