भारत के सामने चमका श्रीलंका का ये युवा बल्लेबाज, दो शतकों ने बचा लिया पूरा मैच

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच जिस मोड़ पर पहुंच गया था, वहां भारतीय टीम की जीत लगभग तय लग रही थी। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए और श्रीलंका को फॉलोऑन भी दे दिया। लेकिन फिर एक खिलाड़ी ने ऐसी बल्लेबाजी करी कि जिसने भारत की जीत का इंतजार लंबा कर दिया। का श्रीलंकन खिलाड़ी का नाम सोनल दिनुशा है।

दूसरी पारी में दिनुशा ने 133 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने एक छोर संभालकर रखा और श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों को काफी देर तक परेशान किया। आखिर में श्रीलंका 429/9 तक पहुंच गया और मैच ड्रॉ हो गया।

पहली पारी में भी नहीं रुके थे दिनुशा

दिनुशा की खास बात यह रही कि उसने सिर्फ दूसरी पारी में ही शानदार बल्लेबाजी नहीं करी बल्कि उन्होंने इसी टेस्ट की पहली पारी में भी 103 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में 133 रन नाबाद बनाकर उन्होंने एक ही टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा कर दिया। भारत के सामने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा टिककर खेलने वाला बल्लेबाज वही रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दूसरी पारी में जब जीत की उम्मीद थी, तभी मुश्किल बढ़ गई

भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया था। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के पास मैच खत्म करने का अच्छा मौका था। लेकिन दिनुशा ने दूसरी पारी में जल्दबाजी नहीं की। वह लगातार गेंद को देखते रहे और मौका मिलने पर ही शॉट खेले। धीरे-धीरे उनकी पारी बड़ी होती गई और भारत के लिए मैच जीतना मुश्किल होता चला गया।

उनके साथ श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा साथ दिया। दिनुशा और केशरा नुवान्था के बीच 112 रन की साझेदारी ने भी भारत की परेशानी बढ़ा दी।

इस सीरीज में दिनुशा ने क्या कर दिया?

अगर सिर्फ दूसरे टेस्ट को देखा जाए तो दिनुशा का प्रदर्शन शानदार था, लेकिन पूरी सीरीज के आंकड़े देखें तो मामला और भी बड़ा नजर आता है।

भारत के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में दिनुशा ने 420 रन बनाए और तीन शतक लगाए। चारों पारियों में उन्होंने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया यानी यह सिर्फ एक मैच में अचानक आई अच्छी पारी नहीं थी। उन्होंने पूरी सीरीज में लगातार भारत के गेंदबाजों के सामने रन बनाए।

भारत सीरीज जीता, लेकिन दिनुशा ने दिल जीता

दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बावजूद भारत ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहले टेस्ट में भारत ने जीत हासिल की थी। लेकिन दूसरे टेस्ट की बात होगी तो सबसे पहले सोनल दिनुशा का नाम ही सामने आएगा। भारत मैच जीतने के काफी करीब था, लेकिन दिनुशा ने आखिरी तक हार नहीं मानी। उनकी 133 रन की नाबाद पारी ने श्रीलंका को मुश्किल स्थिति से निकालकर मैच ड्रॉ तक पहुंचा दिया।

भारत के लिए शायद यह जीत नहीं मिलना थोड़ा निराशाजनक रहा हो, लेकिन श्रीलंका के लिए इस मैच में दिनुशा का प्रदर्शन बड़ी उम्मीद बनकर सामने आया है। एक युवा बल्लेबाज ने मजबूत भारतीय टीम के सामने पूरी सीरीज में जिस तरह लगातार रन बनाए हैं, उससे साफ है कि श्रीलंका को आने वाले समय में एक ऐसा बल्लेबाज मिल सकता है जिस पर टीम लंबे समय तक भरोसा कर सके।