Singhalese Sports Club Pitch Report: सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम कोलोंबो श्रीलंका में है। यह एक इंटरनेशनल स्टेडियम है जहां पर सभी फॉरमेट के क्रिकेट मैच खेले जाते है। अगर इसकी कैपेसिटी की बात की जाए तो सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में एक साथ 10 हज़ार लोग बैठ कर मैच देख सकते है। आज हम इस स्टेडियम की टेस्ट मैच रिपोर्ट को डिटेल में बताने वाले है।
Singhalese Sports Club Pitch Report in Hindi
सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम पर पेसर या स्पिनर कौन आज अपना जलवा दिखाने वाला है अब इसके बारे में जान लेते है। इस मैदान पर स्पिनर को पेसर के मुकाबले बहुत अच्छी मदद मिलती है। वहीं पेसर को यहां पर कम ही विकेट मिलते है। अगर पिछले 10 मैच को देखा जाए तो टेस्ट मैच में पेसर को 34%(111) और स्पिनर को 66%(215) विकेट मिले है।
Singhalese Sports Club Batting or bowling Pitch
सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम की पिच बॉलिंग है यानी कि गेंदबाज़ों को यह पर बल्लेबाजों के मुकाबले अच्छी मदद मिलती है। लेकिन यहां पर अच्छे स्कोर भी देखने को मिले है। अगर टेस्ट मैच के एवरेज स्कोर को देखा जाए तो पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 344 और दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 375 रन है।
Singhalese Sports Club Highest and Lowest Score
इस मैदान पर उच्चतम और न्यूनतम स्कोर कितना बन सकता है अब ये भी देख लेते है। सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम पर टेस्ट मैच में अभी तक का उच्चतम स्कोर 765 रन बना है जिसे श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया है। वहीं न्यूनतम स्कोर 89 रन बना है जिसे बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया है।
Singhalese Sports Club Test Match Record’s
Stadium: Singhalese Sports Club
Location: Colombo, Sri Lanka
Capacity: 10000
1s Inning Average Score: 344
2nd Inning Average Score: 375
Highest Score: 756-5
Lowest Score: 89-10
Win 1st Batting: 40%
Win 1st Bowling: 60%
