Asian Games 2026 में इंडिया का गोल्ड मेडल जीतने का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। इंडियन महिला क्रिकेट टीम ने श्री लंका के खिलाफ फाइनल में ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे मैच में मुकाबला एकतरफा ही नजर आया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए और फिर श्री लंका को सिर्फ 69 रन पर समेट दिया। इस तरह इंडिया ने फाइनल मैच में श्री लंका को 147 रन से हराकर एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। वहीं महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड अपने नाम कर लिया।
Smriti Mandhana ने फिर खेली बड़ी पारी
फाइनल में इंडियन टीम को जिस शुरुआत की जरूरत थी, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने वही करके दिखाई। दोनों ने आते ही तूफानी बल्लेबाजी करते हुए श्री लंका के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। स्मृति मंधाना इस मुकाबले में अलग ही अंदाज में नजर आईं। उन्होंने 45 गेंदों पर 79 रन बनाए जिसमें 7 छक्के शामिल है। दूसरी तरफ शेफाली ने भी 29 गेंदों पर 48 रनों की शानदार पारी खेली। जिससे पहले विकेट के लिए 99 रन की शानदार पार्टनरशिप हुई।
Richa Ghosh ने आखिरी ओवरों में मचाया धमाल
मंधाना और शेफाली के आउट होने के बाद लगा कि इंडिया शायद 200 रन का स्कोर ही बना पायेगा, लेकिन रिचा घोष ने आखिरी ओवरों में श्री लंका के गेंदबाजों की अच्छी पिटाई की। रिचा ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। आखिरी ओवरों में आए इन तेज रनों की वजह से टीम इंडिया का स्कोर देखते ही देखते 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन तक पहुंच गया। यह एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।
217 रन का लक्ष्य श्री लंका के लिए बना मुश्किल
अब श्री लंका को गोल्ड मेडल जीतने के लिए 217 रन बनाने थे। शुरुआत से ही यह लक्ष्य काफी बड़ा था और इंडियन गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्री लंका के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका भी नहीं दिया।
श्री लंका की तरफ से कप्तान Chamari Athapaththu ने 29 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं तजिक पाया। विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ऑलआउट हो गई। इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए, वहीं शेफाली, श्री चरनी और श्रियंका पाटिल ने 2-2 विकेट मिले।
147 रन से इंडिया ने जीता गोल्ड मेडल
जैसे ही श्री लंका का आखिरी विकेट गिरा इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही Asian Games 2026 में इंडिया के लिए पहले गोल्ड मैडल का खाता भी खोल दिया। इस जीत की खास बात यह भी है कि इंडिया ने महिला क्रिकेट में अपना पिछला एशियन गोल्ड मेडल भी बचा लिया। 2023 के Hangzhou Asian Games में भी इंडियन क्रिकेट महिला टीम ने गोल्ड जीता था और इस बार भी फाइनल में श्री लंका को हराकर वही इतिहास दोहरा दिया।
Asian Games 2026 में इंडिया का गोल्ड
इंडिया के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि Asian Games 2026 में पहला Gold Medal इंडियन महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है।
