IPL की सबसे बड़ी और सफल टीमों में शामिल Mumbai Indians में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपना कोच का पद छोड़ दिया है। मुम्बई इंडियंस ने 17 अक्टूबर को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जयवर्धने और फ्रेंचाइजी ने अलग होने का फैसला लिया है।
यह फैसला IPL 2027 से पहले लिया गया है और माना जा रहा है कि टीम अब अपने अगले दौर के लिए एक नई सोच के साथ आगे बढ़ना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुम्बई इंडियंस ने नए हेड कोच के लिए कुछ नामों पर विचार भी शुरू कर दिया है और जल्दी ही नए कोच का नाम सामने आने वाला है।
Mumbai Indians के साथ Mahela सफर रहा बेहद शानदार
महेला जयवर्धने का मुम्बई इंडियंस के साथ रिश्ता काफी पुराना रहा है। उन्होंने पहली बार 2017 में टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके पहले कार्यकाल में ही मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल के खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2019 और 2020 में भी आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी यानी महेला जयवर्धने के कार्यकाल में उन्होंने 3 आईपीएल ट्रॉफी जीती है। इसके बाद जयवर्धने फ्रेंचाइजी की दूसरी जिम्मेदारियों से जुड़े रहे और 2024 में एक बार फिर हेड कोच की भूमिका में लौटे। इस तरह मुम्बई इंडियंस के साथ उनका जुड़ाव करीब एक दशक तक अलग-अलग भूमिकाओं में रहा।
पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन रहा कमजोर
जयवर्धने के दूसरे कार्यकाल में मुम्बई इंडियन्स उस सफलता को दोहरा नहीं सकी जो उनके पहले कार्यकाल में देखने को मिली थी। 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन 2026 का सीजन उसके लिए काफी निराशाजनक रहा और टीम 10 टीमों की लीग टेबल में 9वें स्थान पर रही। ऐसे में IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी का नया बदलाव करना काफी अहम माना जा रहा है।
अब कौन संभालेगा Mumbai Indians की कमान?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि महेला जयवर्धने के बाद मुम्बई इंडियंस का अगला हेड कोच कौन होगा। अभी तक फ्रेंचाइजी ने नए कोच के नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक नए हेड कोच के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही है और आने वाले समय मे जल्द ही इसका पता चल सकता है।
मुम्बई इंडियंस ने जयवर्धने के योगदान को भी याद किया है। फ्रेंचाइजी के अनुसार, उन्होंने टीम की संस्कृति और टीम-फर्स्ट सोच को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। अब देखना होगा कि IPL 2027 में मुम्बई इंडियंस किस चेहरे को यह बड़ी जिम्मेदारी देती है।
Mahela Jayawardene का भावुक विदाई संदेश
मुम्बई इंडियंस से अलग होने के बाद महेला जयवर्धने ने भी अपने सफर को याद किया। उन्होंने फ्रेंचाइजी, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुम्बई इंडियंस उनके सफर का बेहद खास हिस्सा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के साथ बिताए समय और हासिल की गई उपलब्धियों पर उन्हें गर्व है। अब महेला जयवर्धने के बाद कौन टीम की कमान संभालेगा, इसी पर सभी की नजरें टिकी हैं।
