India vs Japan T20I: क्रिकेट फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जो पहली बार होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम अब जापान के खिलाफ T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने वाली है। खास बात यह है कि दोनों देशों की सीनियर पुरुष टीमों के बीच यह पहला T20 इंटरनेशनल मैच होने वाला है।
यह ऐतिहासिक मुकाबला किस दिन खेला जाएगा यह भी फाइनल हो गया है। भारत और जापान की टीमें 22 सितंबर 2026 को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला जापान के Sano International Cricket Ground, Tochigi में खेला जाएगा। भारतीय समय के हिसाब से मैच की शुरुआत सुबह 9:30 पर होगी।
पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
भारत और जापान के बीच क्रिकेट के मैदान पर यह कोई आम मुकाबला नहीं होगा। सीनियर पुरुष टीमों के स्तर पर दोनों देशों का यह पहला T20I मैच है। इंडिया इस समय T20 क्रिकेट की दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल है और हाल ही में T20 वर्ल्ड कप भी जीत चुका है। दूसरी तरफ जापान क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में उसके लिए दुनिया की टॉप टीमों में शामिल भारत के खिलाफ खेलना काफी बड़ा मौका माना जा रहा है।
Asian Games से पहले टीम जापान का बड़ा मुकाबला
भारत और जापान दोनों ही Asian Games 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता का हिस्सा बनने वाले हैं। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका भी होगा। भारत को पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में सीधे क्वार्टर फाइनल राउंड से शुरुआत करनी है, जबकि जापान ग्रुप स्टेज में मुकाबले खेलेगा। इसलिए दोनों टीमों के लिए यह मैच अलग-अलग वजहों से काफी अहम रहने वाला है। वैसे ये मुकाबला जापान के लिए काफी अहम है उसे एशियाई गेम्स से पहले खुद को परखने का अच्छा मौका मिल रहा है।
जापान ने टीम भी कर दी है घोषित
भारत के खिलाफ होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए जापान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी केंडेल काडोवाकी के हाथों में होगी। वह जापान के T20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। जापान की टीम में ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो Asian Games के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं। यानी भारत के खिलाफ मुकाबला जापान के लिए सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को जांचने का मौका भी होगा।
इंडिया बनाम जापान मैच होगा काफी दिलचस्प
टीम इंडिया के लिए भी यह मुकाबला थोड़ा अलग रहने वाला है। भारत ने दुनिया की बड़ी क्रिकेट टीमों के खिलाफ तो कई मुकाबले खेले हैं, लेकिन जापान के खिलाफ पहली बार सीनियर स्तर पर T20I खेलना अपने आप में खास होगा। जापान के लिए यह मुकाबला अपने घरेलू दर्शकों के सामने दुनिया की मजबूत टीम से भिड़ने का बड़ा मौका है। ऐसे में वहां के फैंस भी इस मैच को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
भारत और जापान के बीच होने वाला यह मुकाबला भले ही सिर्फ एक T20I मैच है, लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास में इसकी जगह खास रहने वाली है। 22 सितंबर को पहली बार दोनों सीनियर टीमें T20 इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगी। इसलिए क्रिकेट फैंस की नजर अब इस ऐतिहासिक मुकाबले पर रहेगी।
